फाजिल्का अस्पताल में स्कूटी चोर की पिटाई:मालिक ने एक घंटे निगरानी कर रंगेहाथ दबोचा, अपनी गाड़ी बता रहा था आरोपी

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में स्कूटी चोरी करते हुए पकडे़ गए युवक की जमकर पिटाई की गई। पुलिस को बुलाया गया और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगो ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जानकारी देते हुए गांव मुहार खीवा के रहने वाले सूखचैन सिंह ने बताया कि वह अपनी मां के साथ दवाई लेने के लिए सरकारी अस्पताल आया था। जहां उन्होंने अस्पताल के ओपीडी ब्लाक के बाहर अपनी स्कूटी पार्क की थी। स्कूटी पर बैठकर करता रहा छेड़छाड़ सुखचैन सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में बाइक और स्कूटी चोरी की काफी वीडियो उसने देखी है। इसलिए वह अपनी स्कूटी पर नजर बनाए हुए था। इस दौरान एक युवक आकर उसकी स्कूटी पर बैठ गया। करीब एक घंटे तक आरोपी युवक उसकी स्कूटी से छेड़छाड़ कर रहा था। आखिरकार सुखचैन ने आरोपी से पूछा कि वह यहां क्या कर रहा है तो आरोपी ने पहले तो उसकी स्कूटी को अपनी स्कूटी बताया। फिर कहने लगा कि मेरे दोस्त की है। जिस पर सुखचैन को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया। मौके पर अस्पताल में आए लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने चोरी की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ धुनाई कर दी। बाद में सूचना पुलिस को देते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *