फाजिल्का के अस्पताल में बिजली का दुरुपयोग:डाक्टर्स के खाली कमरे में चल रहे एसी-पंखे, मरीज गर्मी से परेशान

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में बिजली के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। अस्पताल के एसएमओ के कमरा नंबर 19 में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन एसी और पंखे चल रहे थे। इस दौरान अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी थीं और लोग गर्मी से परेशान दिखे। कमरे में देखा गया कि वहां सिर्फ खाली कुर्सियां रखी थीं। कमरा इतना ठंडा था कि बाहर की गर्मी से आने वाला व्यक्ति तुरंत राहत महसूस करता। यह स्थिति तब है जब पंजाब सरकार ने सभी सरकारी विभागों को बिजली की बचत करने के निर्देश दिए हैं। एसएमओ का बयान इस मामले में जब एसएमओ का कार्यभार संभाल रहे डॉक्टर रिंकू चावला से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह बच्चों के विशेषज्ञ हैं और अपनी निर्धारित सीट पर बैठते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर किसी कमरे में बिना वजह एसी-पंखे चल रहे हैं, तो उन्हें बंद करवा दिया जाएगा। अस्पताल में मरीजों की भीड़ इतनी अधिक थी कि मौजूदा पंखों से भी राहत नहीं मिल रही थी। लोग लंबी कतारों में खड़े होकर गर्मी का सामना कर रहे थे। यह स्थिति स्वास्थ्य प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *