अबोहर में गर्भवती बहू और सास पर हमला:मिल मालिक ने पैसों के विवाद में की मारपीट, महिला की हालत गंभीर

फाजिल्का जिले के अबोहर में बुर्ज मुहार रोड पर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां आरा मिल के मालिकों ने पैसों के विवाद में एक गर्भवती महिला और उसकी सास को पीट दिया। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। संदीप ने नौकरी छोड़ी, दूसरी जगह काम शुरू जानकारी के अनुसार पीड़िता शिवानी ने बताया कि वह 6 माह की गर्भवती है। उसके पति संदीप एक आरा मिल पर काम करते थे। मिल मालिकों के साथ पैसों का लेनदेन था। कुछ समय पहले संदीप ने वहां से नौकरी छोड़कर दूसरी जगह काम शुरू कर दिया। इसी रंजिश में आरा मिल के मालिक उनके घर पहुंचे। वे संदीप को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे। जब शिवानी और उसकी सास रानी ने बीच-बचाव किया, तो हमलावरों ने दोनों को पीट दिया। रानी का सिर फोड़ दिया गया। आपसी राजीनामे की कोशिश जब शिवानी के ससुर जगदीश ने बचाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घायल रानी और शिवानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवानी की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी परमजीत कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आपसी राजीनामे की कोशिश की जा रही है। अगर समझौता नहीं होता है तो हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *