पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। दो छात्रों के निलंबन के विरोध में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। छात्रों ने प्राचार्य डॉ. पीएन महतो के खिलाफ नारेबाजी की। गोलघर के पास हंगामा होने पर पुलिस और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं: प्रदर्शनकारी छात्र जूनियर डॉक्टरों का आरोप था कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं। प्राचार्य मांग करने पर छात्रों को निलंबन की धमकी देते हैं। छात्रों से ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की जाती है। दो छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। प्राचार्य ने पेनाल्टी के 5 हजार रुपए वापस करने की घोषणा की प्रदर्शन के बाद प्राचार्य डॉ. पीएन महतो ने दोनों छात्रों का निलंबन रद्द कर दिया। उन्होंने बाइक पार्किंग पेनाल्टी के 5 हजार रुपए वापस करने की घोषणा की। साथ ही आश्वासन दिया कि किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्राचार्य ने छात्रों से अनुशासन में रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि छात्र बिना हेलमेट बाइक चलाते हैं और ट्रिपल लोडिंग करते हैं। हाल ही में एक डॉक्टर की हेलमेट न पहनने से दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।


