फाजिल्का के किसान कल निकालेंगे शांति मार्च:भारत-पाक तनाव का विरोध, 12 जत्थेबंदियां होंगी शामिल, बोले- सरहदी इलाके के लोगों में डर

भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार, 14 मई को फाजिल्का में अमन मार्च निकालने का फैसला लिया गया है l किसानों का कहना है कि ऐसे हालातों में सरहदी इलाके के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है l किसान नेता सुरिंदर ढंडियां, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा के सीनियर मीत प्रधान गुरमीत सिंह और किरती किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुखचैन सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के अधीन करीब 12 जत्थेबंदियों के किसानों द्वारा कल 14 मार्च को फाजिल्का में अमन मार्च निकाला जाएगा l सरहदी इलाकों के लोगों में डर का माहौल उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच इन दिनों पैदा हुए तनाव को देखते हुए लगातार किए जा रहे ब्लैकआउट और धमाकों के चलते सरहदी इलाके के गांव को खाली करवाने जैसी समस्याओं को लेकर लोगों में डर का माहौल है l इसलिए वह युद्ध नहीं चाहते उन्हें अमन शांति चाहिए l जिसको लेकर उनके द्वारा अमन मार्च निकालने का फैसला लिया गया है l उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच पैदा हुए तनाव के बाद युद्ध जैसे हालातों से सरहदी इलाके के लोगों को काफी नुकसान हुआ है l उन्होंने मांग की कि पहलगाम में हुए आतंकवाद के हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों के सामने सच आ सके l हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि पुलवामा में हुए हमले की आज तक सच्चाई सामने नहीं आई है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *