फाजिल्का के युवक का शव राजस्थान में मिला:नहर में पड़ा देखा, बहन की शादी से पहले एक दिन पहले हुआ था लापता

फाजिल्का में युवक के शव का आज यानी गुरुवार को मिला है। मृतक की पहचान अंग्रेज सिंह के तौर पर हुई है। युवक गांव घल्लू से लापता हुआ था, जो 2 अगस्त को घर से निकला था। अंग्रेज सिंह का शव राजस्थान के गंगानगर के पास गंगकनाल नहर से बरामद हुआ। पारिवारिक सदस्य भूपिंदर सिंह के अनुसार, तीन अगस्त को उसकी बहन की शादी थी। एक दिन पहले दो अगस्त को गांव का ही एक युवक उसके भाई अंग्रेज सिंह को बाइक पर बैठाकर ले गया था। आखिरी बार गांव के ही युवक ने फोन कर बताया था कि अंग्रेज सिंह उनके घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा था और विक्की उसे वहां से ले गया था। इसके बाद से वह लापता था। गंगानगर के पास नहर में शव मिला
परिजनों को उस व्यक्ति पर ही शक है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद अब गंगानगर के निकट नहर में एक युवक का शव मिला है। जब परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई, तो उन्होंने युवक को अंग्रेज सिंह के रूप में पहचान लिया। शव का फाजिल्का के सिविल अस्पताल से पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस अधिकारी जुगराज सिंह ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामल दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *