मोहाली में अफीम समेत 2 तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई करने आए थे, पुलिस देख भागने का प्रयास किया, यूपी के रहने वाले

मोहाली जिले के डेराबस्सी में पुलिस ने 3.25 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान यूपी के रहने वाले सागर कुमार और चिराग के रूप में हुई है। डेराबस्सी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डेराबस्सी में नशा सप्लाई करने के लिए कुछ तस्कर आ रहे हैं। जिसके चलते पुलिस सिविल ड्रेस में पहले से ही निगरानी और रेकी कर रही थी। उसी दौरान दो शख्स दिखे जो ज्यादातर आस-पास बार-बार देख रहे थे और उनके हाथ में काले रंग का पिट्ठू बैग था। पुलिस देख भागने का किया प्रयास इसके बाद एएसआई चरणजीत सिंह को शक हुआ तो उसने उन्हें रुकने का इशारा किया। वे घबरा गए और तेजी से चलने लगे। पुलिस ने फिर से उन्हें रुकने के लिए कहा, तो वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर उन्हें पकड़ लिया और जब उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से अफीम बरामद हुई। नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे अफीम कहां से खरीद कर लाए थे और उसे डेराबस्सी या फिर उसके आस-पास कहां-कहा सप्लाई करते थे। आरोपी सागर 8वीं पास है और उसके खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। दूसरा आरोपी चिराग 9वीं पास है, उसके खिलाफ एक एक्सीडेंट का केस दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *