बठिंडा में ट्रक ने युवक को कुचला:शेड के नीचे सोते समय हादसा, पहचान होना बाकी; गाड़ी जब्त

बठिंडा में शेड के नीचे सो रहे एक युवक की ट्रक के नीचे कुचलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार एंबुलेंस लेकर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। हादसा अनाज मंडी में देर रात हुआ। मौके पर युवक की खून से लथपथ लाश ट्रक के पिछले टायरों के नीचे मिली। सहारा टीम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। सहारा टीम ने मृतक युवक की लाश को अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। मृतक एक दिहाड़ीदार मजदूर था, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सहारा टीम ने लाश को सुरक्षित रखा है और पहचान के प्रयास जारी हैं। थाना कोतवाली प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की लाश को 72 घंटों के लिए मॉर्च्युरी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही युवक की पहचान होगी और कोई पारिवारिक सदस्य बयान देगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *