फाजिल्का में पांच दिन बैंकिंग कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। फाजिल्का में गोशाला रोड बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडिया बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडियन सहित अन्य बैंकों पर ताले लगे नजर आए। बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर भर में रोष रैली भी निकाली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के जनरल सचिव रोहित कटारिया ने बताया कि आज उनके द्वारा 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल का उद्देश्य उनके बैंकों में दूसरा और चौथा यानि महीने के 2 शनिवार वर्किंग में होते है, जबकि LIC समेत कई संस्थानों में 5 डे वर्किंग है । फाइव डे बैंकिंग किए जाने की मांग हालांकि इस मांग को लेकर केंद्र सरकार के साथ लंबे समय से बातचीत चल रही है। लेकिन अभी तक इस मांग पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी कोई मंशा नहीं है कि कोई माली नुकसान किया जाए। इसके लिए जिम्मेदार सरकार है। यही वजह कि उनके साथ लगते बैंक जो केंद्र के अधीन है वह बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं और 5 डे बैंकिंग लागू करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन हड़ताल पर उनकी सुनवाई न हुई तो ये प्रदर्शन बढ़ाया जा सकता है।


