बस्तर के 41 गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा:आजादी के बाद गणतंत्र दिवस पर दिखा नक्सल मुक्त अभियान का असर मंत्री केदार की पोस्ट हो रही खूब वॉयरल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर के 41 गांवों में आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यह उपलब्धि नक्सल मुक्त अभियान की सफलता के परिणामस्वरूप हासिल हुई है। इन 41 गांवों में बीजापुर के 13, नारायणपुर के 18 और सुकमा के 10 गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में वर्षों बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में चलाए गए नक्सल मुक्त अभियान की सफलता को दर्शाता है। इन गांवों में राष्ट्रीय ध्वज फहरने और राष्ट्रगान की गूंज से एक नया माहौल बना है। पहले भय और असुरक्षा के माहौल में रहने वाले इन गांवों में अब बदलाव देखा जा रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने इस संबंध में एक पोस्ट फेसबुक पर साझा की है, जो काफी प्रसारित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *