फाजिल्का को मिला नया सिविल सर्जन:डॉ. कविता सिंह ने संभाला पदभार, समय पर ड्यूटी न आने वालों कार्रवाई की चेतावनी

फाजिल्का जिले में अब नए सिविल सर्जन ने पदभार संभाल लिया है। बता दें कि डॉक्टर कविता सिंह को फाजिल्का का नया सिविल सर्जन तैनात किया गया है। जिसके बाद वह अपने कार्यालय पहुंचीं और उनके द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। सिविल सर्जन डॉक्टर कविता सिंह ने दो टूक साफ किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर पहुंचेंगे। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ बनती कार्यवाही की जाएगी। जानकारी देते हुए फाजिल्का के नए सिविल सर्जन डॉक्टर कविता सिंह ने बताया कि सरकार ने उन्हें फाजिल्का में बतौर सिविल सर्जन तैनात किया है। जिसपर उनकी कोशिश रहेगी कि स्वास्थ्य विभाग में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। कहां कमी है, यह भी अच्छी तरह जानते हैं हालांकि उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही फाजिल्का के स्वास्थ्य विभाग में तैनात रही हैं। उन्होंने बतौर एमओ और डीएफपीओ फाजिल्का के स्वास्थ्य विभाग में काम किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम से वह भली भांति वाकिफ हैं। इसलिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले न सिर्फ अच्छे अधिकारियों का पता है, बल्कि कहां कमियां हैं यह भी अच्छी तरह से जानती हैं। इसलिए उनके द्वारा पदभार संभालने के बाद सभी अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। दो टूक चेतावनी दी जा रही है कि स्वास्थ्य विभाग में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे बड़ी बात कि जिले के सभी अस्पतालों व सीएचसी सेंटर में सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर पहुंचेंगे। लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टरों के खिलाफ बनती कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *