फाजिल्का डीसी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे और डीसी दफ्तर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। बता दें कि, पंजाब भर में कई जगह पर धमकी भरी मेल आ चुकी है और पंजाब के कई जिलों में विभिन्न सरकारी इमारतों को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। शुक्रवार को एक मेल फाजिल्का डीसी दफ्तर को प्राप्त हुई है। जिसमें डीसी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल के बाद जिले के पुलिस मुखिया एसएसपी गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे और डीसी दफ्तर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसएसपी बोले- कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पिछले समय के दौरान पंजाब के कई सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी की मेल आ चुकी है, जो फेक पाई गई हैl उन्होंने बताया कि आज जो मेल आई है, वह चंद्रराम ठाकुर नाम से प्राप्त हुई है। इसमें तमिलनाडु के कॉन्स्टेबल के कपड़े और बर्तन साफ करने संबंधी, डीएमके, कश्मीर सहित श्रीलंका से संबंधित कुछ बातें लिखी गई है। जिसका कोई तुक नहीं बनता है। उन्होंने बताया कि, ईमेल में लिखा गया है कि डीसी दफ्तर को बम से उड़ा दिया जाएगा। ईमेल मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डीसी दफ्तर को पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन चलाकर चेक किया गया है। कई घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया गया है, कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। एसएसपी ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सब कुछ सही है ।


