फाजिल्का डीसी दफ्तर पर किसानों का धरना:वाटर कैनन और पुलिस बल तैनात; बोले-सरकार बिजली का निजीकरण कर रही

फाजिल्का में डिप्टी कमिश्नर (डीसी) दफ्तर के बाहर किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ वाटर कैनन और रॉयट कंट्रोल वाहन भी तैनात किए गए हैं। किसानों का कहना है कि सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करना चाहती है, जिसके विरोध में वे यह प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता यादविंदर सिंह ने बताया कि किसान मजदूर मोर्चा पंजाब के आह्वान पर फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष यह धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकसभा में बिजली सुधार बिल लाना चाहती है, जिसका किसान और मजदूर वर्ग विरोध कर रहा है। यादविंदर सिंह ने कहा कि यदि यह बिल लागू हुआ तो न केवल मिडिल क्लास परिवार प्रभावित होंगे, बल्कि गरीब और मजदूर वर्ग की बिजली तक पहुंच भी मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बिल को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा और इसी मांग को लेकर दो दिन का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *