बीमारी और डिप्रेशन से जूझ रही महिला ने किया सुसाइड:सोशल मीडिया यूट्यूब पर दवाइयों व इलाज से जुड़ी जानकारियां सर्च करती थी

कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका की पहचान सलोनी गुप्ता के रूप में हुई है, जो पिछले सात वर्षों से अपने पति राहुल गुप्ता के साथ महावीर नगर इलाके में रह रही थी। महिला के पति राहुल गुप्ता ने बताया कि सलोनी लंबे समय से बीमारी के चलते मानसिक तनाव में रहती थी। इलाज के लिए कई बार कोटा के चिकित्सकों से परामर्श लिया, लेकिन किसी गंभीर बीमारी की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई। सलोनी अपनी परेशानी का समाधान सोशल मीडिया के माध्यम से भी तलाशती रहती थी और यूट्यूब पर दवाइयों व इलाज से जुड़ी जानकारियां सर्च करती थी। बताया जा रहा है कि दंपती की कोई संतान नहीं थी, जिस कारण भी सलोनी मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। इसी तनाव के बीच बुधवार को उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। महावीर नगर थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राहुल गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी हैं और पिछले सात वर्षों से कोटा में रहकर डेयरी बूथ का संचालन कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *