फाजिल्का पुलिस ने नशे के साथ दो युवक पकड़े:चरस और नशीली गोलियां बरामद, एक आरोपी विदेश से डिपोर्ट हुआ था

फाजिल्का की लाधुका चौकी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनसे करीब 40 ग्राम चरस और 40 नशीली गोलियां बरामद हुई है। फाजिल्का के सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। और मामले में तफ्तीश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं । जानकारी देते हुए लाधुका चौकी इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। पुलिस पार्टी लाधुका के नजदीक जा रही थी कि थार गाड़ी सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की गई तो उनसे 40 ग्राम चरस और 40 नशीली गोलियां बरामद हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज जिस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बलकार सिंह के मुताबिक आरोपियों की पहचान रिंपलप्रीत सिंह और राघव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों में से आरोपी रिंपलप्रीत सिंह पहले ही विदेश से डिपोर्ट होकर आया है। फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *