बोर्ड परीक्षा छात्रों के लिए 5 फरवरी से हेल्पलाइन शुरू:10वीं-12वीं के छात्र टोल फ्री नंबर पर पूछ सकेंगे सवाल; तनाव में भी मिलेगी काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 5 फरवरी 2026 से ‘हेल्पलाइन 2026’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सुविधा का लाभ छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी ले सकेंगे। हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1800 233 4363 पर उपलब्ध रहेगी। यह सेवा सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगी और परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रश्न पर मार्गदर्शन प्रदान करेगी। मंडल के अनुसार, 5 फरवरी से 18 फरवरी तक अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, विज्ञान, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र जैसे विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों की शंकाओं का समाधान करेंगे। रविवार को भी हेल्पलाइन उपलब्ध रहेगी। परीक्षा तनाव के लिए भी उपलब्ध अगर किसी छात्र को परीक्षा को लेकर घबराहट या मानसिक दबाव महसूस हो रहा है, तो वह भी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। यहां मनोवैज्ञानिक और काउंसलर छात्रों को परीक्षा तनाव से निपटने के लिए आवश्यक सलाह देंगे। दो चरणों में हेल्पलाइन हेल्पलाइन का दूसरा चरण 19 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान आगामी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। 20 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं के सुचारू संचालन को लेकर राज्य सरकार ने 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक ESMA लागू कर दिया है। ESMA के तहत इस अवधि में शिक्षक और परीक्षा कार्य से जुड़े कर्मचारी अवकाश नहीं ले सकेंगे, साथ ही हड़ताल, धरना या किसी भी तरह के आंदोलन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी शिक्षकों को अपने मूल पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *