फाजिल्का में आटा चक्की में चोरी:छत की खिड़की तोड़कर घुसे, सरसों तेल, मोटरों की तारे, मशीनों की टोटियां गायब

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में स्थानीय जेपी पैलेस वाली रोड पर एक आटा चक्की में चोरी होने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि चोर छत की खिड़की तोड़कर दुकान ने दाखिल हुए और आगे सीढ़ियों पर लगे शटर को भी तोड़ दिया गया । जिसके बाद आरोपी दुकान से भारी मात्रा में सरसों का तेल और अन्य सामना चोरी कर ले गए । फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है । पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है । सुबह चोरी का चला पता मामले की जानकारी देते हुए आटा चक्की दुकान के संचालक ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। लेकिन जब सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा पड़ा था और चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका था । छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी दुकान के छत वाले हिस्से से खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए । सीढ़ियों का गेट तोड़कर अंदर हुए दाखिल चोरों ने पहले सीढ़ियों का गेट तोड़ा फिर नीचे आकर शटर भी तोड़ा । इसके बाद वह दुकान में दाखिल हुए और करीब दो से तीन क्वांटल सरसों का तेल, मोटरों की तारे, मशीनों की टोटियां सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए । उन्होंने बताया कि दुकान में बेड पर पड़े पिल्लो के कवर उतार उसमें उन्होंने सामान डाला और रफू चक्कर हो गए ।
ढाई लाख का नुकसान फिलहाल इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की है । जिसमें उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है । क्योंकि उनका करीब ढाई लाख का नुकसान हो गया है ।उधर सिटी थाना के एसएचओ अंग्रेज कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है । जिस पर पुलिस काम कर रही है । उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा । किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *