फाजिल्का में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक:पहली बार एक मंच पर जुटी जिला लीडरशिप, 2027 चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर फोकस

फाजिल्का स्थानीय आनंद पैलेस में आज कांग्रेस पार्टी ने विशेष बैठक का आयोजन किया, जिसमें इलाके की पूरी कांग्रेस लीडरशिप पहली बार एक मंच पर एकत्रित हुई। यह बैठक कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित की गई। मुख्य मेहमान के तौर पर लोकसभा आब्जर्वर ए. चेला कुमार पहुंचे। इस बैठक का उद्देश्य नए पदाधिकारियों की खोज करना और संगठन को मजबूती देना रहा। कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई
मीडिया से बातचीत में ए. चेला कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिला स्तरीय कांग्रेस कमेटियों को और मजबूत किया जाएगा ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वह फाजिल्का पहुंचे हैं और आज एक मंच पर जिला कांग्रेस लीडरशिप के सभी नेता नजर आए। इस मौके पर पहुंचे लोकसभा फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पहले अन्य राज्यों में चलाया गया था, जहां से अच्छे परिणाम आए। अब जब पंजाब में चुनाव नजदीक हैं तो इस अभियान की शुरुआत यहां भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज फाजिल्का में आयोजित बैठक में कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई है और आने वाले दिनों में इस अभियान से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *