फाजिल्का में कार ने 3 वाहनों को मारी टक्कर:महिला सहित आधा दर्जन घायल, तेज रफ्तार में थी कार, तकनीकि खराबी के कारण हादसा

फाजिल्का शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दिया। इसके बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 90-100 किमी की रफ्तार में थी कार घटना जिले के अबोहर में सीतो रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैन कार लगभग 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। यह कार गांव झोरड़खेड़ा निवासी की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। पीछे से आई कार ने मारी टक्कर गांव रायपुरा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने साथी अजय कुमार और अंकुश के साथ बाइक पर गांव से शहर आ रहे थे। सीतो रोड पर रेवनवुड स्कूल के पास पीछे से आ रही एक जेन कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से सुनील का पैर साइलेंसर में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैन कार ने सुनील की बाइक को टक्कर मारने के बाद आगे चल रहे एक प्लेटिना बाइक सवार और एक स्कूटी सवार महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरने से इन लोगों को भी चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *