जालंधर में 3 कारें ट्रक से टकराईं:ब्यास गांव के पास धुंध में ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए, 3 लोग घायल, आधा घंटा ट्रेफिक बाधित रहा

जालंधर के ब्यास गांव के पास धुंध के कारण शुक्रवार सुबह एक के बाद एक ट्रक से 3 कारें भिड़ गईं। हादसा धुंध में विजिबिलिटी कम होने और ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ है।
हादसे में जालंधर के मॉडल टाउन और मॉडल हाउस के रहने वाले 3 लोग घायल हुए हैं। इनको काला बकरा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में फर्स्ट एड देने के बाद जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेफिक बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को मौके से हटाकर ट्रेफिक बहाल करवा दिया है। सड़क सुरक्षा फोर्स ने अस्पताल पहुंचाए
घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर काला बकरा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे धुंध के कारण कार चालकों को ट्रक नहीं दिखा। इस बीच ट्रक के अचानक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे आ रही इनोवा, बलीनो और स्विफ्ट कार टकरा गए। हादसे में ये लोग हुए हैं घायल
हादसे में जालंधर के मॉडल टाउन के रहने वाले गौरव, अनिल कामत और प्रदीप सिंह मॉडल हाउस जालंधर घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से काला बकरा पहुंचाया। टीम ने हादसाग्रस्त वाहनों को साइड कर रोड क्लियर करवाया और यातायात बहाल किया। वहीं घटना की सूचना पुलिस चौकी में दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *