​​​​​​​बिहार के शिक्षक की साहिबगंज में सड़क हादसे में मौत:रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे, अज्ञात वाहन के कुचलने से हुआ हादसा

साहिबगंज में गुरुवार की रात लगभग 9 बजे जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्रदीप मंडल के रूप में हुई है। वे बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत सलेमपुर विद्यालय में पदस्थापित थे। चंद्रदीप मंडल अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में भोज खाने के लिए पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद जीरवा बाड़ी थाना की गश्ती टीम उन्हें गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हनुमान नगर में परिवार के साथ रहते थे परिजनों ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें पुलिस द्वारा दी गई, जिसके बाद वे सभी अस्पताल पहुंचे। मृतक शिक्षक चंद्रदीप मंडल मूल रूप से साहिबगंज सदर प्रखंड के भौलिया टोली के निवासी थे और वर्तमान में नगर भवन के पीछे हनुमान नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, चंद्रदीप मंडल अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। इनमें एक पुत्री की शादी की तैयारी चल रही थी। इधर,पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *