फाजिल्का में किसान नेता हाउस अरेस्ट:रेल रोको प्रदर्शन से पहले कई यूनियन लोगों को किया गया नजरबंद, वीडियो बना की वायरल

पंजाब में रेल रोको प्रदर्शन के आह्वान के बीच, फाजिल्का से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक किसान नेता ने पुलिस पर उन्हें और उनके साथियों को हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। किसान नेता ने अपने घर से वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र के रास्ते पर चलते हुए अपनी आवाज बुलंद करेंगे और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के फाजिल्का इकाई के नेता जसविंदर सिंह लाधुका ने बताया कि बिजली का निजीकरण होने जा रहा है और केंद्र सरकार इसे कॉरपोरेट घरानों को सौंपना चाहती है। इसके खिलाफ आज 5 दिसंबर को पंजाब भर में दो घंटे के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी यूनियन के नेताओं को घरों में हाउस अरेस्ट कर दिया है। किसान की आवाज दबाने की कोशिशि जसविंदर सिंह लाधुका ने बताया कि उनके साथ-साथ उनके साथी मनीष तिरोबड़ी, मनजीत सिंह तेजा रुहेला, प्रगट सिंह ओझा वाली सहित अन्य साथियों को भी हाउस अरेस्ट किया गया है और कइयों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को विफल करने के लिए पंजाब सरकार केंद्र की बी टीम के रूप में काम कर रही है और पंजाब पुलिस किसान नेताओं को हिरासत में ले रही है। किसान नेता ने कहा कि किसानों द्वारा लोकतंत्र के रास्ते पर चलते हुए अपनी आवाज बुलंद की जाएगी और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन किसान अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *