फाजिल्का में खेतों से 3 मोटर चोरी:कुछ ही दिनों में 10 मोटर चुरा ले गए चोर, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

पंजाब के फाजिल्का में खेतों से मोटर चोरी का मामला सामने आया है। रात के समय खेतों से तीन मोटर चोरी कर ली गई है। इसका पता तब चला जब किसान सुबह अपने खेत में पहुंचे तो देखा कि मोटर गायब थी। फिलहाल उनके द्वारा पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। फाजिल्का के गांव कौड़िया वाली अब तक 10 मोटर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में लिखित शिकायत आने के बाद जांच पड़ताल की जाएगी और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसान सुबह खेतों में गए तब मोटर चोरी का पता चला कौड़िया वाली गांव के शमिंदर सिंह और गुरसेवक सिंध ने कहा कि आसपास के कुछ गांव है। जहां चोरों ने किसानों की नाक में दम कर रखा है। गांव के खेतों से मोटर चोरी हो रही है। जिस वजह से इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रात के समय 3 मोटर चोरी कर ली गई। इसका पता उन्हें तब चला जब सुबह किसान खेत में आए। 7 मोटर पहले हो चुकी है चोरी इतना ही नहीं कुछ दिन पहले भी गांव से करीब 7 मोटर चोरी हो चुकी है। अब तक कुल 10 घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *