पंजाब के बरनाला में एक युवती ने कनाडा में रह रहे युवक और उसकी बहन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक और युवती पिछले लगभग एक साल से एक दूसरे को जान रहे थे। युवती ने अपना शिकायत में पुलिस को बताया कि रणजीत सिंह ने उससे शादी करने का वादा किया। उसके परिवार की गैर मौजूदगी में घर आकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद रणजीत सिंह कनाडा चला गया। वहां जाकर उसने शादी करने से साफतौर पर मना कर दिया। धोखाधड़ी में बहन भी शामिल
पीड़िता का कहना है कि इस धोखाधड़ी में आरोपी रणजीत सिंह की बहन अमरजीत कौर भी शामिल थी। दोनों ने मिलकर उसे धोखा दिया। सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के अनुसार, इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनके अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


