फाजिल्का में गड्ढे में गिरी बाइक, किसान घायल:15 फीट तक घसीटा, फसल बेचने अनाज मंडी जा रहा था

फाजिल्का जिले में सड़क हादसे दौरान गेहूं की फसल अनाज मंडी में बेचने जा रहा एक किसान गंभीर तौर पर जख्मी हुआ है l बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर किसान अनाज मंडी फाजिल्का जा रहा था कि रास्ते में सड़क में गड्ढा आने के चलते अचानक बाइक गड्ढे में गिरने से बाइक के शौकर टूट गए और वह गिरने से बुरी तरह से जख्मी हो गया l जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया l बाइक के शौकर टूटने पर हादसा जानकारी देते हुए सरकारी अस्पताल में मौजूद फलक सिंह ने बताया कि किसान सतनाम सिंह जो फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके के गांव मुहार सोना का रहने वाला है l अनाज मंडी में गेहूं की फसल बेचने के लिए जा रहा था कि फाजिल्का फ्रीडम फाइटर रोड की ओर से जाते हुए निजी कालोनी के नजदीक अचानक गड्ढे में बाइक गिरने से बाइक के शौकर टूट गए l जिस वजह से वजह 15 फीट तक घसीटता चला गया और उसे काफी चोटें आई l घायल अस्पताल में दाखिल जिसे तुरंत इलाज लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ने दाखिल करवाया गया है l जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है l डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद अगर जरूरत पड़ी, तो रेफर करना पड़ेगा l मामले की सूचना अस्पताल डॉक्टरों द्वारा पुलिस को दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *