लुधियाना में कांग्रेसी नेता लक्की संधू गिरफ्तार:कारोबारी गरचा बोला-सिर पर मारे राइफल के बट,बीच सड़क साथियों सहित घेरा कर पीटा

पंजाब के लुधियाना में एक बार फिर कांग्रेसी नेता सरवोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू सुर्खियों में आ गया है। लक्की पर अब पुरानी रंजिश के चलते एक कारोबारी को बीच सड़क घेर कर पीटने के आरोप लगे है। कारोबारी ने आरोप लगाए है कि लक्की और उसके साथियों ने उसके सिर पर राइफल के बट मारे है जिस कारण उसका सिर फट गया। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने लक्की सहित 4 लोगों को नामजद किया है जबकि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस लक्की और उसके साथी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है। 3 कारों में आए थे बदमाश पुलिस को जानकारी देते हुए माडल टाउन के रहने वाले कारोबारी गुरबीर सिंह ने कहा कि वह साउथ सिटी रोड से अपने कार में जा रहा था। तभी कुछ दूरी पर नहर किनारे 3 कारों में कुछ युवक खड़े थे। उन लोगों ने मेरी कार को रोका और मुझे गाड़ी से उतार कर पीटना शुरू कर दिया। गरचा मुताबिक उसे मार देने की नियत के साथ लक्की संधू और अनमोल ने उसके सिर पर राइफल का बट मार दिया। खून से लथपथ हालत में वह जमीन पर गिर गया। गरचा मुताबिक उसने पहले भी कई मामले लक्की पर दर्ज करवाए है इसी बात की रंजिश रख कर उसने हमला किया है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने सरवोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू, राजविंदर मांगट, आकाश भट्ठल, अनमोल सिंह पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान लक्की संधू को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *