फाजिल्का में घर में घुसकर लड़की पर हमला:ईंट लगने से घायल, पुलिस मुखबिरी किए जाने का शक, जेल में हमलावर परिवार के सदस्य

फाजिल्का जिले के जलालाबाद हलके के गांव पीरे के उताड़ में मामूली विवाद के बाद गुरुद्वारा साहिब के पाठी के घर पर ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में कुछ लोग एक घर पर लाठियां और ईटों से हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस झगड़े के दौरान एक पक्ष की लड़की को चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए गांव पीरे के उताड़ के रहने वाले प्रकाश सिंह ने बताया कि वह पाठी है और श्री गुरुद्वारा साहिब में पाठ पढ़ने की सेवा करता है। उसने आरोप लगाया कि उसके घर पर धावा बोलने वाले लोग उनके पड़ोसी है। उक्त परिवार के दो सदस्य जेल में है। जिन्हें पुलिस ने नशा कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया था। मुखबिरी किए जाने के शक में किया हमला उन्होंने कहा कि पड़ोस के लोग उन पर शक करते है कि उन्होंने उनके पारिवारिक सदस्यों की मुखबिरी पुलिस को की थी। इसी रंजिश को लेकर उक्त लोग उनके साथ झगड़ा करते हैं। अब उक्त लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। घटना की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें लोग उनके घर पर ईंटों से लाठियों से प्रहार करते नजर आ रहे है। लाठियों, ईंटों से उनके घर पर किए हमले के दौरान उसकी लड़की ईंट लगने से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में डाक्टरों ने फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उनके द्वारा इस मामले में पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की जा रही है। उधर थाना अमीर खास के पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके है। जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *