पंजाब- चंडीगढ में बारिश आज बारिश की सभावना:बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट, तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी, बठिंडा सबसे ठंडा

चंडीगढ़ और पंजाब के सभी जिलों में आज (मंगलवार को) कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान शीतलहर, गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की संभावना और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है, जिससे तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान बठिंडा में 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इन इलाकों में अलर्ट जारी किया पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मंसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली (एसएएस नगर), मलेरकोटला जिलों में अलग-अलग जगहों पर तेज गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय इस समय पश्चिमी विक्षोभ ऊपर के वातावरण में सक्रिय है। इससे बना चक्रवाती सिस्टम पहले दक्षिण पंजाब के ऊपर था, लेकिन अब यह हरियाणा और आसपास के इलाकों में पहुंच गया है। यह सिस्टम जमीन से करीब 1.5 से 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। यह मौसम प्रणाली अब हरियाणा से लेकर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक फैली हुई है। वहीं, उत्तर भारत के ऊपर बहुत तेज रफ्तार की हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इन हवाओं की रफ्तार करीब 125 नॉट तक है। इसके अलावा 30 जनवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले दो दिन बढ़ सकता है तापमान मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि राज्य में 27 तारीख को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 28, 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। फिर इसके बाद तापमान में दोबारा 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
28 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम शुष्क (सूखा) बना रहने की संभावना है। 30 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर ठंडी लहर चलने की संभावना है। मौसम शुष्क (सूखा) बना रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *