फाजिल्का में डकैती-दंपती को बंधक बना लूटा:ढाई घंटे बदमाशों ने हथियार के बल पर मचाया आतंक , 3 लाख का सामान चोरी

फाजिल्का में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात घर में दाखिल हुए लुटेरों ने घर में सो रहे दंपति को पिस्तौल और तेजधार हथियार के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ले गए। लुटेरों ने ढाई घंटे तक इस घटना को अंजाम दिया। यह वारदात जिले के जोरा सिंह मान नगर में हुई है। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़त कुछ दिन पहले ही एफसीआई से पल्लेदारी के काम से रिटायर हुआ था। घर की सारी नकदी बदमाश उठा ले गए। ढाई घंटे तक आतंक में रहे परिवार पति का हाथ पांव बांधा: पीड़ित दंपति स्वर्णा बाई और उनके पति खजाना सिंह ने बताया कि रात को वह अपने कमरे में सो रहे थे। रात 12:30 बजे के करीब तीन लोग उनके घर में दाखिल हो गए। जैसे ही दरवाजा खुला तो उन्होंने उठकर देखा। इस पर बदमाशों ने महिला का मुंह बंद कर दिया और पास में सो रहे उनके पति के हाथ, पैर, मुंह और आंखें बांध दिए। पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी: महिला का कहना है कि बदमाशों के पास पिस्तौल और तेजधार हथियार (कृपाण) थे। बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाया और कहा कि अगर शोर मचाया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। बदमाश करीब ढाई घंटे तक उनके घर में छानबीन करते रहे और घर में रखे सोना, चांदी, नगदी सहित करीब 3 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। ढाई घंटे तक आतंक में रहे परिवार पति का हाथ पांव बांधा: पीड़ित दंपति स्वर्णा बाई और उनके पति खजाना सिंह ने बताया कि रात को वह अपने कमरे में सो रहे थे। रात 12:30 बजे के करीब तीन लोग उनके घर में दाखिल हो गए। जैसे ही दरवाजा खुला तो उन्होंने उठकर देखा। इस पर बदमाशों ने महिला का मुंह बंद कर दिया और पास में सो रहे उनके पति के हाथ, पैर, मुंह और आंखें बांध दिए। पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी: महिला का कहना है कि बदमाशों के पास पिस्तौल और तेजधार हथियार (कृपाण) थे। बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाया और कहा कि अगर शोर मचाया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। बदमाश करीब ढाई घंटे तक उनके घर में छानबीन करते रहे और घर में रखे सोना, चांदी, नगदी सहित करीब 3 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। रिटायरमेंट के दिन पहनाया गया रुपयों का हार भी उठा ले गए खजान सिंह ने बताया कि वह एफसीआई में पल्लेदारी का काम करते थे और अब रिटायर हो चुके हैं। रिटायरमेंट समारोह में साथियों द्वारा उन्हें पहनाए गए नोटों के हार और नकदी भी लुटेरे ले गए। बदमाशों के जाने के बाद वे बाहर निकले। जानकारी देने पर मोहल्ले के लोग उनके घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *