फाजिल्का में ऑनलाइन फ्रॉड मामला उस वक्त सामने आया जब एक व्यक्ति इस फ्रॉड का शिकार होते- होते बचा है। एक ठग ने उन्हें 25 हजार उनके खाते में डालने का फेक मैसेज भेजा और पैसे वापस मांगे, जब व्यक्ति ने अपना अकाउंट चेक किया उसमें कोई पैसा नहीं था। फोन पर हुई बहस के बात फोन कॉल काट दी गई। खाता चेक करने पर पता चला कि उन्हें खाते में 25 हजार भेजने का फेक मैसेज भेजा गया था। फाजिल्का में डांस क्लास के संचालक डिम्पी रामगढ़िया ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया और उनसे हालचाल पूछने लगा। आरोपी ने खुद को उनके पहचान के दोस्त सुशील गुप्ता बताया और कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ से किसी से पैसे लेने है। उनके खाते में दिक्कत है इसलिए उनके नंबर पर ऑनलाइन पेमेंट भिजवा रहे है। बात करने के कुछ मिनट बाद उनके मोबाइल पर 25 हजार रुपए खाते में आने का मैसज आ गया। बैंक में नहीं आया कोई पैसा जिसके बाद फिर आरोपी व्यक्ति का फोन आया और पैसे मांगने लगा। हालांकि इस समय के दरमियान उन्होंने सुशील गुप्ता को फोन कर वेरिफाई कर लिया था कि उन्होंने उन्हें कोई काल नहीं किया। पैसे बैंक खाते में आने के मामले में उन्होंने उसे कहा कि वह अपना अकाउंट चेक करवाएंगे जिसके बाद अदायगी की जाएगी। डिम्पी रामगढ़िया ने कहा कि उन्होंने फोन कॉल करने वाले व्यक्ति को साइबर क्राइम में जाने की धमकी भी दी। कुछ देर कहासुनी के बाद आरोपी ने फोन काट दिया। डिम्पी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर खुद को आर्मी अधिकारी बताया, लेकिन उन्हें मामला संदिग्ध लगा। अब उन्होंने अपने बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि खाते में कोई भी पैसा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत साइबर क्राइम को भी दी जाएगी। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।


