पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट की बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपए नकद और सोना चोरी हो गया। इसका आरोप नेपाली मूल के नौकरानी पर लगाया गया है। वह मौके स फरार है। सीसीटीवी फुटेज मे नौकरानी अपने साथी के साथ स्कूटी पर जाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले रखी गई नौकरानी ने अपने दो साथियों के सात वारदात को अंजाम दिया है। थाना सिटी मलोट के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर पूरी जानकारी जुटाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।
15 दिन पहले रखी गई थी नौकरी पर घर में 15 दिन पहले काम पर रखी गई नेपाली नौकरानी ने अंजाम दिया। बताया गया परिजन खाना खाने के बाद रात में सोने चले गए। वह करीब 5 लाख रुपये नकद और तीन तोले सोना लेकर फरार हो गई। सुबह उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ था और नौकरानी जो घर के ऊपर के कमरे में रहती थी फरार हो चुकी थी। चाय नशीला पदार्थ देकर परिजनों को किया था बेहोश जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम को हुई। नौकरानी ने दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया। वह घर के ऊपरी कमरे में रह रही थी। बताया जा रहा है कि फरार होने से कुछ देर पहले नौकरानी ने घर के मालिक विनोद जग्गा की पत्नी और एक अन्य घरेलू सहायिका को चाय दी थी। चाय पीने के बाद दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। पुलिस को संदेह है कि चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था। नौकरी पर रखने से पहले पुलिस से वेरीफिकेशन कराएं एसएचओ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी घरेलू सहायक को काम पर रखने से पहले पुलिस को सूचित करें और उनके सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाली नौकरानी के संबंध में जग्गा परिवार के पास कोई कागजात या पहचान का सबूत नहीं है।


