फाजिल्का में तिरपाल को लेकर भिड़े दो पक्ष:घर पर आकर बोला हमला, मारपीट में युवक का हाथ टूटा, मौत से घर में मातम

फाजिल्का के गांव मुरादवाला में खाद के खाली कट्टों को लेकर बनाई गई तिरपाल को लेकर विवाद हो गया और दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस विवाद में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि घर में पहले ही पारिवारिक सदस्य की मौत हुई है, जिसके चलते मातम पसरा हुआ था l फिलहाल उनके द्वारा इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है l गांव निवासी जागीर कौर ने बताया कि उसका लड़का सेवा सिंह खेत में काम कर रहा था कि खाद के खाली कट्टों की तिरपाल को लेकर विवाद हो गया l जिसके बाद मामला बहस और गाली गलौच के बाद झगड़े तक पहुंच गया l महिला का आरोप है विवाद इस कदर बढ़ा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर के पास पहुंच धावा बोल दिया। मारपीट के दौरान सेवा सिंह का हाथ तोड़ दिया गया। जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैl महिला का कहना है कि हाल ही में उसके बड़े बेटे की मौत हुई थी l जिसे लेकर परिवार में मातम छाया हुआ है l वह अपने परिवार संग घर में मौजूद थे कि ये हादसा हो गया l फिलहाल उन्होंने द्वारा इस मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *