मैथन डैम में उमड़ रही सैलानियों की भीड़:झारखंड-बंगाल के लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बना; रोजाना लोग ले रहे बोटिंग का आनंद

झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित मैथन डैम इन दिनों सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है। विंटर वैकेशन के लिए न सिर्फ धनबाद बल्कि झारखंड के अन्य जिलों और पश्चिम बंगाल के लोग भी मैथन के 12 द्वीपों को अपना पसंदीदा पिकनिक स्पॉट मान रहे हैं। इसका सबूत यहां प्रतिदिन उमड़ रही सैलानियों की भीड़ है। मैथन डैम न सिर्फ अपनी प्राकृतिक छटा के लिए बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए एक पूरा पैकेज टूर उपलब्ध कराता है। लोग यहां बार-बार आना चाहते हैं यहां ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था है। सड़क व रेलमार्ग से पहुंचना आसान है। साथ ही यहां कई ऐसे स्थल हैं, जहां जाकर आप प्रकृति के अद्भुत नजारों के बीच खो सकते हैं। हर बार लोगों को लगता है कि कुछ देखना बाकी रह गया। लोग यहां बार-बार आना चाहते हैं। काफी प्रसिद्ध है यह पिकनिक स्पॉट के लिए झारखंड का काश्मीर कहे जाने वाले मैथन डैम का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। झारखंड और बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन डैम की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए पर्यटक अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और कुछ पल सुकून के साथ बिताने को लेकर अपने परिवार, दोस्तों और सगे-संबंधियों के साथ खींचे चले आते हैं। डैम के बीच मौजूद 12 द्वीपों के आसपास नौकायन का ले रहे हैं आनंद बड़ा द्वीप (चम्मच पहाड़) : कभी यहां पर्यटकों की भीड़ हुआ करती थी। इसके बड़े आकार और घने जंगल को देखते हुए अब इस पर जाने से मना कर दिया गया है। नौकायन से इसका चक्कर लगा सकते हैं या करीब जाकर इसे निहार सकते हैं। छोटा द्वीप : यहां समतल जमीन भी है। हरे-भरे पेड़ हैं। यहां 15 मिनट तक रुकने का ही निर्देश है। सबुज द्वीप : इस द्वीप पर एक पार्क सैलानियों के लिए बना है। इसकी हरियाली के कारण सबुज द्वीप नाम दिया गया है। यह सबके लिए खुला है। 30 मिनट तक यहां रुका जा सकता है। नील द्वीप : यहां लगभग न के बराबर पेड़ होने के कारण इसे निल (खाली) द्वीप नाम दिया गया है। बंगलो द्वीप : यहां पश्चिम बंगाल सरकार और डीवीसी के रेस्ट हाउस व बंगले हैं। यहां अधिकांश अधिकारी वर्ग ही जा सकते हैं। आम लोगों के लिए चुनिंदा दिन ही यह खुला रहता है। उल्टा चम्मच द्वीप : इस द्वीप पर भी जाना मना है। अधिक दूरी के कारण भी यहां इक्के-दुक्के नाव वाले ही जाना स्वीकार करते हैं। ठहरना मना है। नोट : 31 दिसंबर, 1 जनवरी, 26 जनवरी जैसे भीड़भाड़ वाले दिनों में किसी भी द्वीप पर ठहरने की सुविधा नौका चालक नहीं देते। इस दिन सिर्फ द्वीप का चक्कर ही लगाया जा सकता है। अन्य दिनों में भीड़ कम रहे तो दर में छूट भी दी जाती है। ये भी पढ़िए बोकारो का पिकनिक स्पॉट बना आकर्षण का केंद्र:बरवाघाट और सिटी पार्क में उमड़ रही लोगों की भीड़, बोटिंग का ले रहे आनंद बोकारो में कई पिकनिक स्पॉट हैं, जो इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पर ज्यादातर लोग बरवाघाट और सिटी पार्क में पहुंच रहे हैं। लोगों को बरवाघाट में हरी-भरी पहाड़ियां, झरने और घाटी पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव देती हैं। वहीं, सिटी पार्क में वोटिंग का लुत्फ उठाने का लोगों को मौका मिल रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *