12 फोटो में देखिए गुना में कैसा रहा 2024:भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा-शिव मंदिर में तोड़फोड़; देखिए पूरे साल का फ्लैश बैक

जिले भर में नागरिक नए साल 2025 के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। सब इस दिन को यादगार बनाने में लगे हुए हैं। साथ ही वर्ष 2024 की विदाई हो रही है। साल के आखिरी दिन 12 फोटो में देखिए जिले के पूरे साल का फ्लैश बैक… जनवरी: गुना में इस बार दो दीवाली मनाई गईं। पहली दीपावली 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में कई आयोजन हुए। इस दौरान पूरे जिले में दीवाली जैसा माहौल रहा। फरवरी महीने में बमोरी में शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद जिले भर में प्रदर्शन हुए। शादी नहीं होने से नाराज एक युवक में शिवलिंग उखाड़ दिया। साथ ही मंदिर में तोड़फोड़ की। मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार गुना आए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने आए राहुल गांधी ने शहर में रोड शो किया। इसके अलावा राघौगढ़ में उन्होंने आमसभा को भी संबोधित किया। अप्रैल में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो भाजपा नेताओं को टक्कर मार दी। पायलट बनने की ट्रेनिंग कर रहे युवक शराब के नशे में कार चला रहे थे। अगले दिन खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा नेता की अर्थी को कंधा देने पहुंचे। मई महीने में इंदौर में हुए सड़क हादसे में गुना के बमोरी इलाज के साथ लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक बारात लेकर झाबुआ गए थे। वहां से लौटते वक्त इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक पुलिसकर्मी सहित सात लोगों की मौत हुई थी। जून महीने में जिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती की टॉयलेट में ही डिलीवरी हो गई। इस दौरान उसे देखने न तो कोई नर्स पहुंची और न ही कोई डॉक्टर आए। उसे वार्ड के अंदर के टॉयलेट में नहीं जाने दिया गया था। इसलिए वह बाहर बने टॉयलेट में गई, जहां उसकी डिलीवरी हो गई। जुलाई महीने में फतेहगढ़ के विष्णुपुरा गांव में उपद्रव हुआ। एक महिला से हुई मारपीट के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया। फायर ब्रिगेड को फोड़ दिया गया। पुलिस को आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा। अगस्त में पारदी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। जुलाई महीने में देवा पारदी की पुलिस कस्टडी ने मौत हो गई थी। अगस्त में महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची थीं, जहां उन्होंने विरोध ने अपने कपड़े उतार दिए। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज की गई है। सितंबर महीने में राघौगढ़ में बकरियां चुराने के लिए पिता, पुत्र की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मर्डर के बाद दोनों को जमीन में गाड़ दिया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अक्टूबर में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे ने पुलिस से अभद्रता की। उन्होंने सिगरेट का धुंआ तक पुलिसकर्मियों पर उड़ाया। महिला SDOP, TI से उन्होंने बदतमीजी की। नवंबर महीने में आरोन में 6 महीने की बच्ची का अपहरण किया गया। खेत पर काम करने वालों ने ही बच्ची का अपहरण किया। हालांकि, जब घेराबंदी हुई तो चार घंटे में ही बच्ची को वापस कर दिया गया। पैसों के लेन देन के लिए बच्ची का अपहरण किया गया था। दिसंबर में राघौगढ़ इलाके के पीपल्या गांव में दस साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। 16 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बाहर निकाला गया। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *