फाजिल्का में तीन अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार:100 लीटर वाइन बरामद; पिता-पुत्र और बहु मिलकर करते थे तैयार

फाजिल्का जिले के थाना खुईखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे करीब 100 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। बोदीवाला पीथा से कटेहड़ा आ रहे थे जानकारी देते हुए थाना खुईखेड़ा के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि हवलदार अजमेर सिंह सहित पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग पर थी। जब पुलिस गश्त करती हुई पुल गंग कैनाल बोदीवाला पीथा पर मौजूद थी, तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि उक्त आरोपी अवैध शराब बेचने का कारोबार करते हैं, जो अपने बाइक पर अवैध शराब लेकर गांव बोदीवाला पीथा से गांव कटेहड़ा लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे करीब 100 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी एक ही परिवार के तीन लोग हैं। जिनमें पुलिस ने जगदीश सिंह उसके पुत्र गुरदीप सिंह और गुरदीप सिंह की पत्नी प्रकाश कौर को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को अब कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *