फाजिल्का में तीन महिला तस्कर अरेस्ट:अबोहर पुलिस ने 18 किलों पोस्ट किया बरामद, मोगा जिले की हैं निवासी

फाजिल्का जिले की अबोहर सदर पुलिस ने कल रात मोगा जिले की तीन महिलाओं को 18.860 किलोग्राम पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, एएसआई प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ कल रात गांव आलमगढ़ से सैदांवाली की ओर गश्त कर रहे थे। अबोहर साइड से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बालाजी मंदिर के पास तीन महिलाएं अंधेरे में अपने-अपने बैग रखकर बैठी थीं। पुलिस की गाड़ी आते देख वे वहां से खिसकने लगीं। बैंग जांच में बरामद हुआ पोस्ता पुलिस टीम ने तीनों महिलाओं को काबू कर उनके बैगों की तलाशी ली, जिसमें से 18 किलो 860 ग्राम पोस्त बरामद हुआ। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बलजीत कौर, कुलविंदर कौर और कुलदीप कौर पत्नी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 15, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *