बैज बोले- भाजपा सरकार में 14 सिर वाले रावण:पूछे 8 सवाल, कहा- क्या अमित शाह देंगे जबाव,ननकीराम कंवर को बीजेपी का तीसरा मर्द बताया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार से 8 सवाल पूछे हैं और कहा है कि क्या अमित शाह इसका जवाब देंगे। इतना नहीं उन्होंने पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को बीजेपी का तीसरा मर्द बताया है। साथ ही दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी सराकर में 14 सिर वाले रावण हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह सभी बातें कही। दीपक बैज ने भाजपा विधायक रेणुका सिंह के सरकार में रावण वाले बयान को लेकर कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि सरकार में कौन रावण है? मुझे लगता है सरकार में 14 सिर वाला रावण बैठा है, जो प्रदेश को लूट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर की सुनवाई नहीं हो रही। इससे समझा जा सकता है कि आम जनता की क्या हालत हो रही होगी। ननकीराम कंवर की मांग मानी जानी चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल के बाद तीसरे भाजपा के मर्द नेता ननकीराम कंवर हैं। कांग्रेस उनके धरने का समर्थन करती है। हाउस अरेस्ट कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। पुरंदर मिश्रा के बयान पर सियासी घमासान दशहरा उत्सव को लेकर भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा के बयान पर भी कांग्रेस ने हमला बोला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बयान में पुरंदर मिश्रा ने “रावण के बदले राम के वध” की बात कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा, “क्या यह बयान राम द्रोही नहीं है? भाजपा की रामभक्ति अब कालनेमी जैसी हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *