फाजिल्का में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत:खंडहर मकान में काम करते समय हादसा, लोगों ने निकाला शव

फाजिल्का में आज यानी बुधवार को दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा अबोहर के गांव झुमियांवाली में हुआ। यहां एक खंडहर मकान की दीवार गिरने से 67 वर्षीय मजदूर गोरखाराम की मौत हो गई। गोरखाराम ने एक स्थानीय ठेकेदार के साथ मिलकर इस मकान को गिराने का ठेका लिया था। बुधवार दोपहर बाद जब गोरखाराम मकान की दीवार तोड़ रहे थे, तभी अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें दीवार के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गोरखाराम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इस घटना की सूचना सदर पुलिस को दी है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *