IRCTC का मुनाफा पहली तिमाही में 7% बढ़ा:यह ₹331 करोड़ हुआ, रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹1160 करोड़ रहा; रोज 12-लाख टिकट बुक करती है कंपनी

भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस देने वाली कंपनी IRCTC का अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 7.46% बढ़कर 331 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही (Q1FY25) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 308 करोड़ रुपए रहा था। IRCTC ने बुधवार (13 अगस्त) को Q1FY26 यानी वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पहली तिमाही में IRCTC का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4% बढ़कर 1,160 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,118 करोड़ रुपए रहा था। IRCTC रेलवे में खानपान यानी केटरिंग और टूरिज्म सर्विस देती है। कंपनी 2 तेजस ट्रेनों को भी संचालित करती है। इसकी वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए हर दिन 12 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए जाते हैं। कंपनी फ्लाइट और बस ट्रैवल बुकिंग की सुविधा भी देती है। एक साल में IRCTC का शेयर 21% गिरा नतीजों से पहले आज IRCTC का शेयर 1.16% की तेजी के साथ 728.90 रुपए पर बंद हुआ। इस साल कंपनी का शेयर 8% और 6 महीने में 2% गिरा है। वहीं बीते एक साल में IRCTC का शेयर 21% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 58.19 हजार करोड़ रुपए है। 1999 में भारतीय रेलवे में शामिल हुई थी IRCTC इंडियन रेलवे केटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक ‘मिनी रत्न (श्रेणी-I)’ सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है। IRCTC को 27 सितंबर 1999 को भारतीय रेलवे की एक शाखा के रूप में शामिल किया गया था। इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर केटरिंग और हॉस्पिटैलिटी को मैनेज करना है। इसके साथ ही बजट होटल्स, स्पेशल टूर पैकेज, इनफॉर्मेशन एंड कॉमर्शियल पब्लिसिटी और ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम के डेवलपमेंट के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। IRCTC का कॉर्पोरेट ऑफिस नई दिल्ली में स्थित है। IRCTC की कोर एक्टीविटीज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *