फाजिल्का में दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला:चोरी का विरोध करने 10 लोगों ने मारा, कैश लेकर फरार हुए

फाजिल्का में एक दुकानदार पर हमला हुआ है। घटना फाजिल्का रोड स्थित शटरिंग की है। दुकान के मालिक सुभाष चंद्र पर कापों और कृपाण से हमला किया गया। प्रिया इनक्लेव निवासी सुभाष ने बताया कि वह दुकान की सफाई के लिए हैंडपंप से पानी लेने गए थे। इस दौरान एक युवक चोरी की नीयत से दुकान में घुस गया। सुभाष ने युवक को पकड़कर दो थप्पड़ मारे और भगा दिया। इसके बाद उन्होंने नगर थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। कुछ देर बाद वही युवक 8-10 साथियों के साथ हथियार लेकर लौटा। सभी ने सुभाष पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। हमलावर दुकान से हजारों रुपए की नकदी भी ले गए। एक हफ्ते बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
घटना बीते रविवार की है। परिजन घायल सुभाष को सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें बठिंडा रेफर किया गया। शनिवार को उन्हें छुट्टी मिली। सुभाष का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। नगर थाना प्रभारी परमजीत कंबोज ने बताया कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित से हमलावरों की पहचान के लिए दोबारा बातचीत की जाएगी। इसके बाद आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *