जलविहार कॉलोनी के रहवासियों का थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन:स्प्री फूड लैब और अवैध पार्किंग के खिलाफ फूटा गुस्सा

रायपुर की जलविहार कॉलोनी में रविवार को रहवासियों ने अवैध पार्किंग और कमर्शियल कब्जों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने ताली और थाली बजाकर अपनी आवाज़ बुलंद की और अवैध पार्किग पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी ने कहा कि Spree Food Lab, Pateto Restaurant, UNA Restaurant और Prime Gym जैसी दुकानों पर अवैध पार्किंग का आरोप लगा रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की वजह से कॉलोनी का रास्ता बाधित हो चुका है और लोग अपने घरों तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं। पार्किंग की वजह से घरों तक नहीं पहुंच पाते” प्रदर्शन में शामिल कॉलोनी के एक निवासी ने कहा हम कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात में पार्क की गई गाड़ियों से कॉलोनी में एंबुलेंस तक नहीं घुस सकती।””अब तंग आकर हमें लाउडस्पीकर, थाली और चम्मच से प्रदर्शन करना पड़ा है। तेलीबांधा तालब के पास किया गया प्रदर्शन प्रदर्शन तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव के पास हुआ, जहां रहवासियों ने बैनर लेकर लाउडस्पीकर के माध्यम से अवैध पार्किंग को खत्म करने की मांग की। कॉलोनी के गार्डन पर भी अवैध कब्जे को लेकर Spree Food Lab पर आरोप लगाए गए हैं। क्या हैं रहवासियों की मांगें? अब तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं रहवासियों का कहना है कि कई बार संचालकों को औऱ नगर निगम, पुलिस, और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन किसी भी स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे कॉलोनीवासियों में भारी रोष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *