रायगढ़ में नाली पर बने अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश:नोटिस जारी कर जुर्माना वूसला जाएगा, नाली-सड़क निर्माण और पानी सप्लाई पाइपलाइन जल्द बनने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो दिन पहले जमकर बारिश हुई। इससे शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। निगम अमला लगातार नाली, सड़क और अन्य सुधार काम कर रहा है। आज निगम आयुक्त ने ओवरब्रिज के नीचे क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां नालियों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दरअसल, रविवार को निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय को नाली के ऊपर सड़क के किनारे अतिक्रमण मिला। इससे नाली की सफाई नहीं होने और पानी निकासी नहीं होने के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित होने की बात सामने आई। जिस पर कमिश्नर ने अतिक्रमण निवारण दस्ता की टीम को ओवरब्रिज रेलवे ट्रैक से लेकर सुभाष चौक के नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों को नोटिस जारी करने, नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को तोड़ने और जुर्माना करने के निर्देश दिए। यहां भी किया निरीक्षण रविवार की सुबह 6 बजे कमिश्नर ने शहर के चिह्नांकित बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का निरीक्षण कर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान चिरंजीवी दास नगर नाला, मोदीनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नाला, खेतपारा, सिद्धिविनायक कॉलोनी, डायमंड हिल कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, पंजीर प्लांट, जोगीडीपा, अंडरब्रिज गंधरी पुल समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। सभी जगह जल भराव क्षेत्र में स्थिति सामान्य मिली। सड़क का काम जल्द पूरा करने कहा निगम कमिश्नर ने रामनिवास टॉकीज के सड़क को काटकर बनाए गए नाला निर्माण से पानी निकासी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नाले में ह्यूम पाइप डालने और सड़क के मरम्मत काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क काटने के दौरान यहां पानी सप्लाई पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अंडरग्राउंड नाला निर्माण के हिसाब से पानी सप्लाई पाइप लाइन में किसी प्रकार की समस्या ना आए इसके लिए पाइपलाइन मरम्मत के लिए निर्देश दिए। RPF बैरक दीवार को तोड़ने के निर्देश कमिश्नर ने रामनिवास टॉकीज के बगल से निकले नाले का उसके पीछे बड़पारा तक नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान भी पोकलेन और गैंग लगाकर नाले की अच्छी तरह से सफाई करने के निर्देश दिए। नाले के आसपास हुए अतिक्रमण, अवैध चखना सेंटर को हटाने कहा गया। रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण में आरपीएफ बैरक के दीवार से भी नाले से पानी निकासी बाधित होने की बातें सामने आई, जिस पर जेसीबी लगाकर दीवार को तोड़ने और नाले का चौड़ीकरण करने कहा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *