फाजिल्का में दुकान से युवक ने चुराया मोबाइल:घटना सीसीटीवी में कैद, मालिक ने सोशल मीडिया से पहचान कर वापस लिया

फाजिल्का जिले के गांधी चौक के नजदीक भरत मोबाइल की दुकान से एक युवक ने मोबाइल चोरी कर लिया l घटना सीसीटीवी में कैद हो गई l जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो पता चला कि उक्त युवक जलालाबाद का रहने वाला है l जिस पर मालिक ने आरोपी तक पहुंच कर चंद घंटों में मोबाइल वापस ले लिया l भीड़ का फायदा उठाकर की वारदात जानकारी के अनुसार फाजिल्का के गांधी चौक के नजदीक का भरत मोबाइल की दुकान पर भीड़ थी कि इसी दौरान एक युवक मोबाइल एसेसरी लेने के बहाने दुकान पर आया, जिसने दुकान में काउंटर पर पड़ा मोबाइल मालिक के ध्यान पलटते उठा अपनी जेब में डाल लिया और वहां से चला गया l कुछ समय बाद जब दुकान मालिक ने देखा कि फोन गायब है, तो उसके द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें पता चला कि एक युवक फोन उठा कर ले गया है l यूनियन से सतर्क रहने की अपील दुकान मालिक ने सीसीटीवी वीडियो कैमरे से निकाल सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई l इसके बाद पता लगा कि फोन उठाने वाला युवक जलालाबाद का रहने वाला है l बिना पुलिस की मदद लिए दुकान मालिक ने आरोपी तक पहुंचकर मोबाइल वापस हासिल कर लिया और मोबाइल यूनियन से ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *