फाजिल्का में बाइक सवार की मौत:थाना सिटी के पास अचानक गिरा युवक, ऑटो ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया

फाजिल्का में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाइक पर सवार होकर आ रहा युवक थाना सिटी के पास गिर गया l जिसे मौके पर ऑटो चालक द्वारा इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया l जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया l फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। जानकारी देते हुए गांव के सरपंच खजान सिंह ने बताया कि मृतक सुखविंदर सिंह सुक्खा फाजिल्का के गांव नूरशाह का रहने वाला था l उन्हें सूचना मिली थी जिसके के बाद वह फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचे हैं l जहां उन्हें पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। थाना सिटी के पास अचानक गिर गया युवक सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर सिमरन ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है कि मृतक थाना सिटी के पास अचानक गिर गया l जिसे ऑटो चालक द्वारा सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए पहुंचाया गया l जहां उन्होंने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि मौत के कारण सामने नहीं आ पाए हैं l जिसके लिए उनके द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है और इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *