फाजिल्का में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में हेरोइन बरामद, पुलिस को देख भागने की कोशिश, पीछा कर पकड़ा

फाजिल्का के सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है l जिनसे 274 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी l फाजिल्का सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। जब वह फाजिल्का के गांव ठगनी से होते हुए आवा टी पॉइंट लिंक रोड पर पहुंचे तो लिंक रोड के बाई तरफ एक मोटरसाइकिल पर दो युवक मोटरसाइकिल के पास दिखाई दिए l पुलिस को देख बाइक से भागने की कोशिश पुलिस की गाड़ी को देख मोटरसाइकिल पर बैठे नौजवान ने जल्द में मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया l जिसे पुलिस ने पकड़ लिया जबकि एक पहले ही पकड़ा जा चुका था। आरोपियों से 274 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी और सुरजीत सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है l जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *