लुधियाना में थार चालक की गुंडागर्दी:लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश, कार के पीछे तोड़े, वीडियो वायरल

लुधियाना में थार चालक की गुंडागर्दी सामने आई है। जब उसे तेज रफ्तार में कार चलाने से रोका गया, तो उसने लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। उसने यह हरकत कई बार दोहराई । हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी कार के शीशे तक तोड़ दिए। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। वहीं, पता चला है कि मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। कार धीरे चलाने की दी थी नसीहत यह मामला लुधियाना के मोहर सिंह नगर का बताया जा रहा है।रविवार दोपहर को एक ओवरस्पीड कार को लोगों ने रोकने की कोशिश की। यह घटना गली नंबर आठ की बताई जा रही है। इस दौरान जसविंदर सिंह नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया, जो प्रॉपर्टी का काम करता है। घटना के दौरान कार चढ़ाने की कोशिश कैमरे में कैद हो गई। लोगों का कहना है कि यह तो किस्मत अच्छी थी, वरना जान तक जा सकती थी। मामला थाना तीन नंबर डिवीजन में भी पहुंच चुका है। इन धाराओं के तहत दर्ज हाे सकता है केस अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी पर तेज़ या लापरवाह ड्राइविंग करता है और उसे चोट पहुंचाता है, तो उस पर भारतीय दंड संहिता (BNS) 2023 की धारा 106(2) के तहत केस दर्ज होता है, जिसमें जानबूझकर जीवन को खतरे में डालना शामिल है। इसके अलावा धारा 281 के तहत गंभीर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला भी जुड़ता है। यदि चोट गंभीर है या मृत्यु होती है, तो धारा 103 या 104 जैसी गंभीर धाराएं भी लग सकती हैं। ऐसे मामलों में 5 से 10 साल तक की सजा और जुर्माना दोनों हो सकता है। पुलिस तत्काल FIR दर्ज कर मामले की जांच करती है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *