फाजिल्का में नगर कौंसिल की दुकान से हटवाया कब्जा:दुकानदारों का अवैध वसूली का आरोप, ईओ बोले-पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए कार्रवाई

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के चौक घंटाघर में नगर कौंसिल ने अवैध कब्जे पर पीला पंजा चलाया। जेसीबी की मदद से नगर कौंसिल की दुकान पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया है l जबकि दुकान में बैठे ही दुकानदार ने नगर कौंसिल के कर्मचारियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाए l जिसे नगर कौंसिल ने खारिज किया है l जानकारी देते हुए नगर कौंसिल के ईओ गुरदास सिंह ने बताया कि चौक घंटाघर के नजदीक नगर कौंसिल की एक दुकान है l जो पहले किराए पर थी l कई वर्ष पहले किराएदार की मौत हो चुकी है l जिसके बाद स्थानीय व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान पर कब्जा कर लिया गया और दुकान के बाहर रेहड़िया लगानी शुरू कर दी गई l पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए हटाया कब्जा इस जगह पर पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए उनके द्वारा यह अवैध कब्जा हटा दिया गया है l जेसीबी की मदद से दुकान को तोड़ दिया गया है। वहीं रेहड़ी चालक ने आरोप लगाए कि वह दुकान के बाहर दो रेहड़िया लगाता था l जिस दौरान उसका आरोप है कि नगर कौंसिल के कर्मचारी 400 रुपए प्रति रेहड़ी अवैध वसूली करते थे। नगर कौंसिल के ईओ का बयान इस पर नगर कौंसिल के ईओ ने कहा कि अगर कोई गैर कानूनी तरीके से किसी को कोई पैसे दे रहा है तो उसकी नगर कौंसिल जिम्मेदार नहीं है l नगर कौंसिल को कोई कराया नहीं दिया गया l इसलिए बेवजह पड़ी इस दुकान की जगह पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *