फाजिल्का में कम्युनिस्ट पार्टी ने किया थाने का घेराव:बच्ची से छेड़छाड़ का मामला, कोई कार्रवाई नहीं, पुलिस बोली- जांच में कुछ नहीं मिला

फाजिल्का में सोमवार को सदर थाना के मुख्य गेट पर कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी और लोग धरना लगा कर बैठे l उनका आरोप है कि गांव करनीखेड़ा में एक छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई l जिस मामले में उनकी सुनवाई नहीं हो रही l पीड़ित परिवार के साथ धरना दिया गया है और इंसाफ की मांग की जा रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल दौरान कुछ भी सामने नहीं आया। जानकारी देते हुए कमनियुस्ट पार्टी के नेता सुरिंदर ढंडीया ने बताया कि फाजिल्का के गांव करनीखेड़ा का मामला है l जहां की रहने वाली एक दस वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई l जिसमें पुलिस को शिकायत भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही l एक महीना बाद भी कोई सुनवाई नहीं उन्होंने बताया कि मामला 4 अप्रैल का है और एक महीना बीत जान के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही l जिसके चलते आज पीड़ित परिवार के साथ मिलकर सदर थाना के मुख्य गेट पर धरना लगा दिया गया है और रोष प्रदर्शन किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक धरना है और अगर सुनवाई न हुई तो संघर्ष तेज किया जाएगा l इस मामले में उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ का बयान सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि मामला उनके पास आया था l जिस मामले में दो थानेदारों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई l लेकिन मामले की जांच पड़ताल के दौरान छेड़छाड़ की कोई बात सामने नहीं आई है l उन्होंने कहा कि दो परिवारों की निजी रंजिश का मामला है l जिसे बेवजह तूल देते हुए धरना प्रदर्शन कर पुलिस पर दबाव बनाकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *