फाजिल्का में पड़ोसियों के बीच मारपीट,VIDEO:गली के रास्ते को लेकर हुआ था विवाद, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

फाजिल्का के लाधुका में गली के रास्ते को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। जिसमें दोनों पक्ष आपस में झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक दूसरे से मारपीट की जा रही है। इसमें महिलाएं भी शामिल है। दोनों पक्ष इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है । एक पक्ष के अशोक कुमार का आरोप है बताया कि उनके पड़ोस रहने वाले बब्बू व उसके भाई द्वारा अवैध माइनिंग का कारोबार चलाया जा रहा है। सुबह से लेकर रात तक उनकी गली से रेत और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रालियां निकलती है। जिसकी उनके द्वारा शिकायतें की जा रही है। वही अब रास्ता रोकने का बहाना बनाकर उनके साथ झगड़ा किया गया। ट्रैक्टर ट्रालियां से लोग परेशान उनका आरोप है कि रोजाना ट्रैक्टर ट्रालियां उनके घरों की गलियों से गुजरती है। जिससे कोई भी हादसा होने का डर है। और सिर्फ वह अकेले नहीं बल्कि पूरी गली के घरों के लोग परेशान है। इस बात को लेकर जब बोला जाता है तो उनके साथ झगड़ा किया जाता है। अशोक कुमार का आरोप है कि रिहायशी इलाके में अवैध माइनिंग का कारोबार हो रहा है। उधर दूसरे पक्ष के बब्बू का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि अशोक कुमार उनकी नाजायज शिकायतें कर उन्हें हरासमेंट कर रहा है। उनका किराए का काम है। उनके पास वाहन है जो किराए पर रेत और मिट्टी उठाने का काम करते है। जो सुबह चले जाते हैं और शाम को वाहन वापिस लौट आते है। सिर्फ रास्ते को लेकर विवाद है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने मौके पर पहुंच हालातों का जायजा लिया है। दोनों पक्ष इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जिस मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *