फाजिल्का में पाकिस्तान से आया ड्रोन, हेरोइन बरामद:बीएसएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली सफलता

पंजाब के फाजिल्का जिले के सरहदी इलाके में पाकिस्तान से ड्रोन से तस्करी के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस और बीएसएफ के जवानों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पाकिस्तान से आया ड्रोन और एक किलो से ज्यादा हिरोइन बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जलालाबाद के गांव चक्क टाहलीवाला के इलाके में ड्रोन की मूवमेंट होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने इलाके को सील कर दिया और सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ और पुलिस को एक ड्रोन और एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई है, जिस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और कार्यवाही की जा रही है। इलाके को सील कर चलाया सर्च ऑपरेशन सदर थाना जलालाबाद के एसएचओ शिमला रानी ने बताया कि जलालाबाद इलाके में भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली, जिसके बाद बीएसएफ द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। इलाके को सील कर दिया गया और आने जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की गई। इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और बीएसएफ ने एक ड्रोन और हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन का वजन 1 किलो 104 ग्राम है। फिलहाल इस मामले में उनके द्वारा मुकदमा दर्ज कर दिया गया और कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अपने खुफिया सोर्स एक्टिव कर दिए गए हैं, ताकि इस नशा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *